- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- जलगांव
- /
- पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा -...
Jalgaon News: पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा - नांद्रा - रिधुर मार्ग पर पुल ग्रामीणों के लिए नई संजीवनी

- 2 करोड़, 9 लाख रुपए की निधि मंजूर कर किया पुल का उद्घाटन
- विदगांव में 750 महिलाओं को गमला सेट वितरित
Jalgaon News. रिधुर-नांद्रा-चांदसर-कवथल क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को हर साल मानसून के दौरान बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कई वर्षों से इस क्षेत्र के ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। आखिरकार पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने सरकारी बजट से 2 करोड़ 9 लाख रुपए की निधि मंजूर कर पुल का उद्घाटन किया। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो गई है और नया पुल ग्रामीणों और किसानों को मानसून के दौरान होने वाली समस्याओं को हमेशा के लिए दूर कर देगा। यह पुल सिर्फ आवागमन का साधन नहीं बल्कि ग्रामीणों के लिए ‘नया जीवन’ है। पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने विदगांव में पुल के उद्घाटन और गमलों के वितरण के अवसर पर भाषण देते हुए कहा कि यह गमला सेट कामकाजी महिलाओं के लिए न केवल एक मदद है, बल्कि उनकी मेहनत का सम्मान भी है।
विदगांव में 750 महिलाओं को गमला सेट वितरित
पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल द्वारा विदगांव क्षेत्र की 750 कामकाजी महिलाओं को गमला सेट वितरित किए गए। इस अवसर पर पालकमंत्री ने कहा, "यह गमला सेट न केवल एक मदद है, बल्कि महिलाओं की मेहनत का सम्मान भी है।" महिलाओं ने इस पहल पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष ललिताताई जनप्पा कोली ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजू कोली ने किया जबकि जनप्पा कोली ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इनकी रही उपस्थित
तालुका प्रमुख शिवराज पाटिल, सभापति जनप्पा कोली, डॉ. कमलाकर पाटिल, तुषार महाजन, जीतू पाटिल, सरपंच चूड़ामन कोली, उपसरपंच राजू कोली, महेंद्र कोली, मुरलीधर कोली, ज्ञानेश्वर कोली, नीलेश कोली, गजानन सोनावणे, शालिक पाटिल, सुनील पाटिल, देवेन्द्र कोली, भगवान कुम्हार, बलिराम कोली सहित विदगांव, नांद्रा के किसान, स्थानीय अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे। रिधूर, कनालदा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Created On :   8 July 2025 7:49 PM IST