- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- जलगांव
- /
- युवक ने घर में फांसी लगाकर कर ली...
Jalgaon News: युवक ने घर में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, कदम क्यों उठाया कारण पता नहीं

- घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
- परशुराम पाटिल की उम्र 37 वर्ष थी
Jalgaon News. तहसील के कुसुंबा निवासी विशाल परशुराम पाटिल जिसकी उम्र 37 वर्ष थी, उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार, 7 जुलाई दोपहर करीब 3 बजे सामने आई। शाम 6 बजे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार विशाल पाटिल अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्म हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। घटना दोपहर करीब 3 बजे प्रकाश में आई है।
आसपास रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे नीचे उतारकर तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल ऑफिसर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। युवक की आत्महत्या से कुसुंबा गांव में मातम छाया हुआ है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल गफूर तड़वी कर रहे हैं।
Created On :   8 July 2025 7:23 PM IST