- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- एसटी बस पलटी - हादसे में 15 यात्री...
Latur News: एसटी बस पलटी - हादसे में 15 यात्री हुए घायल, खराब सड़क की वजह से घटी घटना

By - Bhaskar Hindi |5 Jun 2025 6:19 PM IST
- सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन हादसे हो रहे
- हादसे में 15 यात्री हुए घायल
- खराब सड़क की वजह से घटी घटना
Latur News. मुरुड सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कराड-लातूर एसटी बस अचानक पलट गई। जिससे करीब पंद्रह यात्री घायल हो गए हैं। यह घटना मुरुड अकोला और रामेगांव के बीच 4 जून की रात करीब 9 बजे हुई है। इव् दिनों लातूर से बोरगांव सड़क पर काम चल रहा है। बुधवार 4 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे कराड़ से लातूर जा रही राज्य परिवहन निगम की बस संख्या एम.एच 14 बी.टी 4432 खराब रास्ते के कारण पलट गई। बताया जा रहा है कि एसटी चालक ने हादसे के वक्त वाहन की गति कम कर दी थी। जिससे बड़ा हादसा टल है।
Created On :   5 Jun 2025 6:19 PM IST
Next Story