- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पालघर में फार्म हाउस से 12 करोड़ की...
Mumbai News: पालघर में फार्म हाउस से 12 करोड़ की लाल चंदन की लकड़ी बरामद, 200 गट्ठे मिले

- वन विभाग की कार्रवाई में चंदन के 200 गट्ठे मिले
- 12 करोड़ की लाल चंदन की लकड़ी बरामद
- पालघर में फार्म हाउस में वन विभाग की कार्रवाई
Mumbai News. दहिसर वन क्षेत्र के साखरे गांव में स्थित एक खाली फार्म हाउस से वन विभाग ने लगभग 200 गट्ठर लाल चंदन बरामद किया है। जिनकी अनुमानित कीमत 12 करोड़ रुपए से अधिक है। जिले के वन अधिकारियों के अनुसार यह खेप अवैध तरीके से विदेश भेजी जानी थी। इसके बाद से ही प्रशासन ने वन क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और तस्करों की तलाश की जा रही है।
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि चंदन की लकड़ी दक्षिणी राज्यों से तस्करी करके यहां लाई गई थी। खुफिया जानकारी के आधार पर वन कर्मियों ने साखरे गांव में खाली एक फार्म हाउस पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने परिसर के अंदर छिपाए गए लाल चंदन के लगभग 200 गट्ठर बरामद किए। हाल के वर्षों में पालघर में हुई यह सबसे बड़ी बरामदगी है। जब्त किया गया लाल चंदन वन अधिनियम के तहत संरक्षित है और इसकी तस्करी वर्जित है। एक वन अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हम इस रैकेट में शामिल लोगों की तलाश कर रहे हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह खेप अवैध रास्तों से विदेश भेजी जानी थी। जांच के दौरान ‘पुष्पा’ नाम सामने आया है, जिसके बारे में पता किया जा रहा है कि यह नाम किसका है।
Created On :   21 Sept 2025 10:32 PM IST












