सुप्रिया सुले समेत राकांपा के बड़े नेता अब हर रोज लगाएंगे जनता दरबार

सुप्रिया सुले समेत राकांपा के बड़े नेता अब हर रोज लगाएंगे जनता दरबार
  • शरद पवार के सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश
  • जनता से संवाद साधें नेता
  • सुप्रिया सुले को पार्टी दफ्तर में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए कहा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता से संवाद साधने के निर्देश दिए हैं। पार्टी के बड़े नेताओं को सप्ताह के 5 दिन पार्टी दफ्तर में जनता दरबार लगाने के लिए कहा गया है। ताकि जनता की परेशानियों को समझा जा सके। राकांपा कार्याध्यक्ष सुप्रिया सुले को भी पार्टी दफ्तर में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए कहा गया है।

राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी दलों ने आपने-अपनी तैयारी शुरु कर दी है। राकांपा ने जनता तक पहुंचने के लिए अपने सभी प्रमुख नेताओं को जनता के बीच उपस्थित रहने को कहा है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के सभी बड़े नेताओं को सोमवार से शुक्रवार लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए पार्टी दफ्तर में हाजिर रहने के लिए कहा है। राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड हर सोमवार पार्टी दफ्तर में जनता से रुबरु होंगे जबकि मंगलवार को अजित पवार, दिलीप वलसे पाटील और अनिल देशमुख लोगों की समस्याएं सुनने के लिए पार्टी दफ्तर में मौजूद रहेंगे। पार्टी कार्याध्यक्ष सुप्रिया सुले बुधवार को सुबह 11 बजे से पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगी। इसके अलावा विधायक धनंजय मुंडे, राजेश टोपे और छगन भुजबल भी पार्टी कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए मौजूद रहेंगे।

Created On :   14 Jun 2023 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story