Mumbai News: राज्य की 394 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में विकसित होंगे नमो गार्डन

राज्य की 394 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में विकसित होंगे नमो गार्डन
  • हर गार्डन के लिए मिलेगा 1 करोड़ का अनुदान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शिंदे ने की घोषणा

Mumbai News. राज्य की सभी 394 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में विशेष ‘नमो गार्डन’ विकसित किए जाएंगे। प्रत्येक गार्डन के लिए 1 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। यह घोषणा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में की। शिंदे ने कहा कि ये सभी नमो गार्डन अगले एक साल में तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन गार्डन को "नमो गार्डन" का नाम देकर प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र की ओर से एक भेंट दी है। शिंदे ने कहा कि बनाए गए इन नए गार्डन के बीच विभागीय स्तर पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विभाग से तीन सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों और नगर पंचायतों को पुरस्कार दिए जाएंगे। यह राशि विजेता संस्थाओं को अतिरिक्त विकास निधि के रूप में प्रदान की जाएगी।

पुरस्कार राशि इस प्रकार है:

• प्रथम पुरस्कार: 5 करोड़ रु

• द्वितीय पुरस्कार: 3 करोड़ रु

• तृतीय पुरस्कार: 1 करोड़ रु

Created On :   17 Sept 2025 9:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story