गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकते भाजपा नेता - बयानों पर लगी रोक

गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकते भाजपा नेता - बयानों पर लगी रोक
  • सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) में पैदा हुई कटुता
  • भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बोलने पर लगाई रोक
  • गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकते भाजपा नेता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विज्ञापन विवाद को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) में पैदा हुई कटुता के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भाजपा के नेताओं को गठबंधन को लेकर बोलने पर रोक लगा दी है। विज्ञापन को लेकर नाराजगी व्यक्त करने वाले बावनकुले के सूर भी बदल गए हैं। गुरुवार को बावनकुले ने कहा कि भाजपा के कुछ अतिउत्साह नेताओं ने विज्ञापन विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। लेकिन मैंने भाजपा के नेताओं को पोस्टर और बैनरबाजी करने को लेकर सख्त मनाही की है। इसलिए किसी नेताओं को उतावला नहीं होना चाहिए। बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक साथ काम कर रहे हैं। बावनकुले ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन प्रचंड मजबूत है। इसलिए सोचें समझे विज्ञापन प्रकाशित करवाने और पोस्टर लगाने से भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा और शिवसेना का विवाद खत्म हो गया है। इस बीच मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री के समर्थन में नरिमन पाइंट में पोस्टर लगाया है। वहीं मुख्यमंत्री को केवल ठाणे का नेता बताने वाले भाजपा के सांसद अनिल बोंडे की भाषा बदल गई है। मुख्यमंत्री पर तल्ख टिप्पणी करने वाले बोंडे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना में समन्वय का वातवरण बनाने की शुरुआत हो गई है। हम सबका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जीतने का एक मात्र लक्ष्य है।

देशमुख ने काटोल अथवा सावनेर सीट का टिकट नहीं मांगा है

बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व नेता तथा पूर्व विधायक आशीष देशमुख 18 जून को भाजपा में प्रवेश करेंगे। वे नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में दोबारा शामिल होंगे। बावनकुले ने कहा कि देशमुख ने भाजपा से विधानसभा की काटोल अथवा सावनेर सीट से टिकट नहीं मांगा है। उन्होंने केवल भाजपा के संगठन में प्रचंड ताकत से काम करने की इच्छा जताई है। इसलिए भाजपा को जब लगेगा जब देशमुख को टिकट देगी।

Created On :   15 Jun 2023 5:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story