- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- समृद्ध दिवाली अंक परंपरा ने मराठी...
New Delhi News: समृद्ध दिवाली अंक परंपरा ने मराठी साहित्य को प्रदान की बौद्धिक ऊंचाई

- दिवाली अंक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन
- दिवाली अंक मराठी साहित्य और संस्कृति का उत्सव: आर. विमला
New Delhi News. महाराष्ट्र में समृद्ध दिवाली अंक परंपरा ने मराठी साहित्य और संस्कृति को बौद्धिक ऊंचाई प्रदान की है। महाराष्ट्र सदन की आवासीय आयुक्त एवं सचिव आर. विमला ने आज यहां कहा कि दिवाली अंक केवल साहित्य का उत्सव ही नहीं, बल्कि मराठी लोगों की सांस्कृतिक और बौद्धिक चेतना का भी उत्सव है। स्थानिक आयुक्त आर. विमला ने गुरुवार को यहां स्थित महाराष्ट्र सूचना केंद्र में आयोजित दिवाली अंक प्रदर्शनी 2025 के उद्घाटन के अवसर पर यह बातें कहीं।
आर. विमला ने कहा कि दिवाली अंक नए लेखकों से लेकर वरिष्ठ लेखकों तक, सभी के लिए एक मंच प्रदान करता है। दिवाली अंक मराठी पाठकों के लिए एक 'पठन उत्सव' है। कहानियों, कविताओं, निबंधों, समीक्षाओं और सांस्कृतिक विषयों पर लेखों से भरपूर ये अंक हर पाठक की रुचि के अनुरूप हैं। यह प्रदर्शनी दिल्ली के मराठी पाठकों के लिए एक सच्चा साहित्यिक उत्सव है।
Created On :   16 Oct 2025 8:45 PM IST