Mumbai News: विदेश अध्ययन दौरे पर जाने वाले किसानों को अब दो लाख तक मिलेगा अनुदान - दत्तात्रय भरणे

विदेश अध्ययन दौरे पर जाने वाले किसानों को अब दो लाख तक मिलेगा अनुदान - दत्तात्रय भरणे
  • आधुनिक खेती के तौर-तरीके सीखने के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता दोगुनी
  • पहले यह सहायता राशि एक लाख तक सीमित थी

Mumbai News. राज्य सरकार ने किसानों को विदेशों में आधुनिक खेती के तौर-तरीके सीखने के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता दोगुनी कर दी है। अब किसानों को विदेश अध्ययन दौरे के लिए अधिकतम 2 लाख तक का अनुदान मिलेगा। इससे पहले यह सहायता राशि एक लाख तक सीमित थी। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि किसानों को विश्वस्तरीय कृषि तकनीक से जोड़ना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। 2012 के बाद यात्रा, आवास और विदेशी मुद्रा दरों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए एक लाख रुपये की सीमा पर्याप्त नहीं थी, इसलिए हमने इसे बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का निर्णय लिया है।

क्या है यह योजना?

राज्य सरकार किसानों को विदेशों में भेजकर आधुनिक कृषि तकनीक, प्रसंस्करण उद्योग, विपणन और उत्पादन वृद्धि के नए मॉडल का अध्ययन करवाती है। यह योजना साल 2004-05 से कृषि विभाग के माध्यम से चलाई जा रही है। किसानों ने अब तक अमेरिका, इजरायल, जापान, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, फ्रांस और थाईलैंड जैसे देशों में आधुनिक खेती, सिंचाई तकनीक, जैविक कृषि, मूल्यवर्धन और निर्यात-उन्मुख खेती के मॉडल का अध्ययन किया है।

किसानों को होंगे ये लाभ

  • - अत्याधुनिक यांत्रिक खेती के प्रयोग
  • - ड्रिप इरिगेशन और जल प्रबंधन की तकनीकें
  • - जैविक खेती के नए तरीके
  • - कृषि उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्य वर्धन में नवाचार
  • - कृषि निर्यात और विपणन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अनुभव
  • - उत्पादन लागत में कमी
  • - उच्च गुणवत्ता वाले फसलों के लिए नई बाजारों तक पहुंच

Created On :   15 Oct 2025 10:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story