Mumbai News: बी और सी वर्ग की नप में अ संवर्ग के अफसर ही बन सकेंगे मुख्याधिकारी, अब सख्त हुई सरकार

बी और सी वर्ग की नप में अ संवर्ग के अफसर ही बन सकेंगे मुख्याधिकारी, अब सख्त हुई सरकार
  • तबादले का राजनीतिक दवाब
  • राजनीतिक दवाब के कारण अब सख्त हुई सरकार
  • बी और सी वर्ग की नप में अ संवर्ग के अफसर ही बन सकेंगे मुख्याधिकारी

Mumbai News. प्रदेश में बी और सी वर्ग की नगर परिषदों में अब वर्ग संवर्ग के अफसरों की ही मुख्याधिकारी पद पर नियुक्ति की जा सकेगी। सरकार ने तबादले को लेकर बढ़ते राजनीतिक दवाब के कारण यह सख्त फैसला लिया है। बुधवार को राज्य के नगर विकास विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। इसके मुताबिक बी और सी वर्ग की नगर परिषदों में मुख्याधिकारी पद पर महाराष्ट्र शहरी प्रशासनिक सेवा के समूह- ए संवर्ग के मुख्याधिकारी नियुक्त करने का नियम है। इसके बावजूद महाराष्ट्र शहरी प्रसासनिक सेवा के समूह- बी संवर्ग के अधिकांश मुख्याधिकारी बी और सी वर्ग के नगर परिषदों में मुख्याधिकारी पद पर नियुक्ति करने की मांग करते हैं। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाते हैं।

सरकार का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के जरिए मुख्याधिकारी पद पर तबादले के लिए दबाव डालने की कोशिश महाराष्ट्र शहरी सेवा (आचरण) नियम -1979 के नियम 23 का उल्लंघन है। इसलिए भविष्य में समूह बी संवर्ग के अफसर बी और सी वर्ग के नगर परिषदों में मुख्याधिकारी पद पर नियुक्ति के लिए प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसलिए संबंधित मुख्याधिकारी इस बात का ध्यान रखें।


Created On :   15 Oct 2025 10:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story