- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मंत्रालय के क्लर्क टाइपिस्ट को हर...
मंजूरी: मंत्रालय के क्लर्क टाइपिस्ट को हर महीने पांच हजार रुपए मिलेगा एकमुश्त भत्ता
By - Tejinder Singh |4 Jan 2024 2:56 PM GMT
- हर महीने पांच हजार रुपए मिलेगा एकमुश्त भत्ता
- राज्य मंत्रिमंडल ने इस फैसले को मंजूरी
डिजिटल डेस्क, मुंबई. मंत्रालय के क्लर्क टाइपिस्ट को हर महीने पांच हजार रुपए एकमुश्त भत्ता मिलेगा। गुरूवार को राज्य मंत्रिमंडल ने इस फैसले को मंजूरी दी है। इससे सरकार के तिजोरी पर 11 करोड़ 34 लाख 60 हजार का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मंत्रालय के सभी प्रशासनिक विभागों के 1891 क्लर्क टाइपिस्ट को इसका लाभ मिल सकेगा। मंत्रालय के नए क्लर्क टाइपिस्ट सेवा में शामिल होने के बाद अधूरी और महंगे निवास व्यवस्था, यात्रा खर्च, मुंबई मनपा क्षेत्र और आसपास के उपनगरों में किराए पर घर उपलब्ध न होने आदि कारणों से कम समय में ही सेवा छोड़कर चले जाते हैं। इसके मद्देनजर मंत्रालय के कामकाज का विशिष्ट स्वरूप को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Created On :   4 Jan 2024 2:56 PM GMT
Next Story