सुविधा: मुंबई-ठाणे-पुणे-नागपुर में पढ़ाई के लिए धनगर विद्यार्थियों को मिलेंगे 60 हजार रुपए

मुंबई-ठाणे-पुणे-नागपुर में पढ़ाई के लिए धनगर विद्यार्थियों को मिलेंगे 60 हजार रुपए
  • सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वयंम योजना को लागू करने दी मंजूरी
  • सरकारी छात्रावास में दाखिल नहीं पा सकने वाले विद्यार्थी होंगे योजना के लाभ के लिए पात्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, नागपुर के सरकारी छात्रावास में उच्च शिक्षा के लिए दाखिल नहीं पा सकने वाले धनगर समाज के विद्यार्थियों को अब प्रति वर्ष 60 हजार रुपए मिलेंगे। इसमें विद्यार्थियों के 32 हजार रुपए भोजन भत्ता, 20 हजार रुपए निवास भत्ता, 8 हजार रुपए निर्वाह भत्ता का समावेश है। राज्य के दूसरे राज्य विभागीय शहर और क वर्ग मनपा क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले धनगर समाज के विद्यार्थियों को 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। जबकि अन्य जिला मुख्यालय के लिए 43 हजार रुपए और तहसील मुख्यालय में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को 38 हजार रुपए मिल सकेगा।

राज्य सरकार ने धनगर समाज के उच्च शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वयंम योजना लागू किया है। शुक्रवार को राज्य के अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके मुताबिक केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने वाले लेकिन सरकारी छात्रावास में दाखिला नहीं पा सकने वाले धनगर समाज के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इससे धनगर समाज के विद्यार्थी निजी छात्रावास में रह सकेंगे।

इस योजना के तहत प्रति जिला 600 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। राज्य भर में 21600 विद्यार्थी प्रति वर्ष लाभ ले सकेंगे। धनगर समाज के लाभार्थी विद्यार्थियों को अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विभाग के जिला सहायक निदेशक के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को आधार संलग्न राष्ट्रीयकृत बैंक खाते में निधि वितरित की जाएगी।


Created On :  

Tags

Next Story