नई जिम्मेदारी: डॉ प्रकाश महानवर नियुक्त किए गए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर विश्वविद्यालय के कुलपति

डॉ प्रकाश महानवर नियुक्त किए गए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर विश्वविद्यालय के कुलपति
  • पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर विश्वविद्यालय के कुलपति
  • डॉ प्रकाश महानवर की नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, मुंबई. डॉ प्रकाश महानवर को सोलापुर स्थित पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर विश्वविद्यालय का कुलगुरू नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल और कुलाधिपति रमेश बैस ने शनिवार को डॉ महानवर को यह जिम्मेदारी सौंपी। वे फिलहाल मुंबई विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्राध्यापक और इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे डॉ मृणालिनी फडणवीस की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल इसी साल 5 मई को समाप्त हो गया था। फिलहाल डॉ होमी भाभा राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रजनीश कामत को इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए आईआईटी कानपुर के निदेशक डॉ संजय धांदे की अध्यक्षता ने चयन समिति का गठन किया गया था। इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के बाद समिति की सिफारिश के आधार पर राज्यपाल बैस ने डॉ महानवर की नियुक्ति का ऐलान किया।

Created On :   1 Oct 2023 11:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story