बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सबूत: सलमान खान गोलीबारी मामले में पुलिस ने ताप्ती नदी से दो पिस्तौल, 17 गोलियां-मैगजीन की बरामद

सलमान खान गोलीबारी मामले में पुलिस ने ताप्ती नदी से दो पिस्तौल, 17 गोलियां-मैगजीन की बरामद
  • 16 घंटे चला ताप्ती नदी में तलाशी अभियान
  • मुंबई पुलिस ने ताप्ती नदी से बरामद किया असला
  • बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सबूत

डिजिटल डेस्क, मुंबई. पुलिस की अपराध शाखा ने गुजरात की ताप्ती नदी से दो पिस्तौल, 17 गोलियां और मैगजीन बरामद कर लिया है। आरोप है कि इन हथियारों का उपयोग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग में हुआ था। इसे बरामद करने के लिए मुंबई पुलिस ने ताप्ती नदी में खोजबीन अभियान चलाया था। हथियारों की खोजबीन से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शुरू हुई तलाशी के दौरान अपराध शाखा ने दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 17 गोलियां बरामद की है। ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दया नायक समेत 12 अधिकारियों की टीम वहां लगी थी। सोमवार और मंगलवार को 16 घंटे तक यह तलाशी अभियान चला।

बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सबूत

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नदी से निकली एक पिस्तौल 5 राउंड लोडेड थी। यह हथियार उसी जगह से मिले हैं जहां आरोपियों ने फेंका था। आरोपियों ने सलमान के घर की 4 बार रेकी की थी और फार्म हाउस की 1 बार रेकी की थी। इसके अलावा भुज से एक और मोबाइल बरामद किया गया है जो टूटा था। अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ बहुत सारे सबूत मिले हैं, इसलिए दोनों को आरोपी बनाया गया है।

सलमान के घर हुई थी फायरिंग

फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों, विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) ने 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की थी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। तकनीकी निगरानी के आधार पर, दोनों आरोपियों को 16 अप्रैल को मुंबई और कच्छ पुलिस की संयुक्त टीम ने गुजरात के भुज शहर से गिरफ्तार किया था।

Created On :   23 April 2024 4:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story