प्राकृतिक आपदा घोषित : लगातार बारिश से हुए नुकसान के लिए किसानों को तत्काल मदद देने के निर्देश

प्राकृतिक आपदा घोषित : लगातार बारिश से हुए नुकसान के लिए किसानों को तत्काल मदद देने के निर्देश
  • लगातार बारिश प्राकृतिक आपदा के रूप में घोषित
  • किसानों को तत्काल मदद देने के निर्देश
  • आपदा प्रभावितों को नुकसान भरपाई तत्काल मिले

डिजिटल डेस्क, मुंबई, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री ने लगातार बारिश से हुए नुकसान के लिए किसानों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लगातार बारिश को अब प्राकृतिक आपदा के रूप में घोषित किया है। इसके मद्देनजर आपदा प्रभावितों को नुकसान भरपाई तत्काल देने के लिए कार्यवाही की जाए। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बीते महीने लगातार बारिश को प्राकृतिक आपदा के दायरे में लाने का फैसला किया था। इसके अनुसार आपदा प्रभावितों को तत्काल मदद राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Created On :   16 May 2023 3:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story