सरकार को निर्देश: डांडिया आयोजकों के लिए स्वास्थ्य सुविधा और एम्बुलेंस की व्यवस्था करना अनिवार्य

डांडिया आयोजकों के लिए स्वास्थ्य सुविधा और एम्बुलेंस की व्यवस्था करना अनिवार्य
  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
  • स्वास्थ्य सुविधा और एम्बुलेंस की व्यवस्था करना अनिवार्य
  • डांडिया आयोजकों के लिए नियम

डिजिटल डेस्क, मुंबई. प्रदेश में नवरात्र उत्सव के मौके पर डांडिया के आयोजकों को इस बार आयोजन स्थल पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और एम्बुलेंस की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आयोजकों को जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार नवरात्र के मौके पर मुंबई समेत राज्य भर में डांडिया के आयोजकों को लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

नवरात्र उत्सव के दौरान बड़े पैमाने पर डांडिया का आयोजन किया जाता है। राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से भी डांडिया का आयोजन होता है। आयोजकों की ओर से कई बार प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन अनेकों बार आयोजक स्वास्थ्य सुविधाओं की अनदेखी करते हैं। डांडिया खेलते समय नागरिक अचेत होकर नाचते हैं। डांडिया के दौरान हार्ट अटैक जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। बदली जीवनशैली के कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इसलिए मुख्यमंत्री ने आपात स्थिति में लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Created On :   12 Oct 2023 2:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story