रूट का नक्शा जारी: 20 जनवरी को सुबह 9 बजे मुंबई के लिए कूच करेंगे जरांगे-पाटील

20 जनवरी को सुबह 9 बजे मुंबई के लिए कूच करेंगे जरांगे-पाटील
  • जारी किया रुट का नक्शा
  • खाने और पीने का सामान साथ लें आंदोलनकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई. मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई जाकर अनशन करने की चेतावनी देने के बाद मनोज जरांगे-पाटील ने गुरुवार को अंतरवाली सराटी (जालना) से मुंबई आने के रूट का ऐलान कर दिया है। जरांगे-पाटील ने आंदोलनकारियों से अपील की है कि मुंबई के लिए 20 जनवरी को सुबह 9 बजे निकलना होगा। जिस रूट का ऐलान किया गया है इसके तहत ही चलना होगा। इसके साथ ही पाटील ने आंदोलनकारियों से रोजमर्रा के जरूरत का सामान अपने साथ ले जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई पहुंचने तक भोजन की व्यवस्था नहीं करनी होगी। लेकिन वहां जाकर हमें अपना लिया हुआ खाने पीने का सामान निकालना पड़ेगा। यदि संभव हो तो पानी के टैंकर, एंबुलेंस, आटा, बाल्टी, कपड़े, चटाई, स्टोव साथ ले चलें। उन्होंने कहा कि जो लोग रिक्शा या चार पहिया वाहनों से मुंबई के लिए चलेंगे वह अपनी गाड़ी की पिछली सीट हटा दें ताकि रात को सोने की व्यवस्था हो सके। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले गांव में ढोल तासों के साथ मनोरंजन के लिए भी तैयार रहना होगा। मनोबल बढ़ाने के लिए रात्रि जागरण भी किए जाएंगे। जरांगे-पाटील के ऐलान के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की अगले दो दिनों में बैठक बुलाने का ऐलान किया है। अंतरवाली सराटी से मुंबई जाने का रूट क्या होगा। आईये नक्शा के जरिए बताते हैं।

आंतरवाली सराटी से मुंबई का रूट

आंतरवाली सराटी (जालना) से शुरुआत

बीड- में शहागड, पाडलशिंगी, मादलमोही, तांदला, मातोरी, खरवंडी


अहमदनगर- पाथर्डी, तीसगाव, करंजी घाट, अहमदनगर, केडगांव


पुणे- शिरूर, शिक्रापुर, वाघोली, खराड़ी, चंदननगर, शिवाजीनगर, पुणे-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे, लोनावाला


मुंबई- पनवेल, वाशी, चेंबूर, आजाद मैदान


Created On :   28 Dec 2023 4:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story