- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- विधायक नितेश राणे मझगांव अदालत में...
मानहानि का मुकदमा: विधायक नितेश राणे मझगांव अदालत में होंगे पेश

डिजिटल डेस्क, मुंबई. कणकवली से बीजेपी विधायक नितेश राणे शुक्रवार को माझगांव अदालत में पेश होंगे। अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। शिवसेना के उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने उनके खिलाफ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। माझगांव अदालत ने संजय राउत के मानहानि के मुकदमे में 15 दिसंबर को पेश होने के लिए नितेश राणे के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। यदि वह शुक्रवार को अदालत में पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ गैर जमातनी वारंट भी जारी हो सकता है। पिछले दिनों राणे ने कहा था कि मैंने भांडुप के देवानंद को छत्रपति संभाजी नगर में बोलते हुए सुना था। मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि शरद पवार ने जब चैनल पर कहा था कि वह छत्रपति शिवाजी नगर शहर नहीं, बल्कि औरंगाबाद कहेंगे। तो क्या अब संजय राउत में उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत है। इसके बाद राउत ने नितेश राणे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
Created On :   14 Dec 2023 8:08 PM IST









