- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- चव्हाण ने कहा - श्रमिकों की एक साल...
Mumbai News: चव्हाण ने कहा - श्रमिकों की एक साल में दो बार होगी वेतन वृद्धि

- श्रमिकों के कल्याण के बारे में सोचकर संबंधित कानून में बदलाव किया
- श्रमिकों की एक साल में दो बार होगी वेतन वृद्धि
Mumbai News. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के कल्याण के बारे में सोचकर संबंधित कानून में बदलाव किया है। केंद्रीय वेतन अधिनियम सभी श्रमिकों पर लागू होगा। इससे श्रमिकों की प्रत्येक वर्ष में दो बार वेतन वृद्धि हो सकेगी। इसलिए श्रमिकों को भी अच्छी सेवा प्रदान करने पर ध्यान देना चाहिए। सोमवार को चव्हाण की मौजूदगी में मनसे के कामगार संगठन के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रदेश भाजपा कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में मनसे के कामगार संगठन के नीलेश कोलेकर, संजय गुणके, दत्ता भोसले, विवेकानंद कांबले, महेंद्र पांडे, रत्नाकर गांधी, राजेंद्र धूमल, वैभव कोकेरे, विनोद कांबले, लक्ष्मण चौगुले, प्रवीण पांडे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। चव्हाण ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए मनसे कामगार संगठन के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए हैं। मनसे को छोड़कर भाजपा में आए पदाधिकारियों का विश्वास नहीं टूटने देंगे।
Created On :   18 Aug 2025 9:38 PM IST