- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुख्यमंत्री ने कहा - हमने ही मराठा...
Mumbai News: मुख्यमंत्री ने कहा - हमने ही मराठा समाज को आरक्षण दिया है, पाटील की मांगों को जानेंगे

- फडणवीस बोले- मनोज जरांगे-पाटील की मांगों को जानेंगे
- मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे- पाटील का नाम लिए बिना बयान
Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे- पाटील का नाम लिए बिना कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से किसी को भी आंदोलन करने का अधिकार है। इसमें सरकार को कोई ऐतराज नहीं है। सरकार उनकी (जरांगे-पाटील) मराठा समाज को लेकर की गई मांगों के बारे में जानकारी हासिल करेगी। जरांगे-पाटील ने 29 अगस्त से मुंबई में मराठा आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की है। इस पर रविवार को चंद्रपुर में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री रहते ही मराठा समाज को दस प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। उसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री तथा वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मराठा समाज को दस प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया था। फिलहाल मराठा समाज को दस प्रतिशत आरक्षण लागू है। इसलिए हमारी सरकार ने मराठा समाज के लिए क्या-क्या किया है? यह सभी लोग जानते हैं।
सरकार ने बड़े पैमाने मराठा समाज के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी। फडणवीस ने कहा कि सरकार ने अण्णासाहेब पाटील आर्थिक विकास पिछड़ा महामंडल के माध्यम से डेढ़ लाख मराठा उद्यमी तैयार किया है। मराठा समाज के युवाओं को शिक्षा और रहने के लिए छात्रावास भत्ता दिया जाता है। इसके साथ ही मराठा समाज के अभ्यर्थियों को सारथी संस्था के माध्यम से प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।
Created On :   24 Aug 2025 9:13 PM IST