- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महिला किसानों सशक्तिकरण के लिए...
Mumbai News: महिला किसानों सशक्तिकरण के लिए विधेयक बनाने समिति का गठन, राज्य के कृषि विभाग ने जारी किया शासनादेश

Mumbai News. प्रदेश सरकार ने महिला किसानों के सशक्तिकरण को लेकर विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए समिति का गठन किया है। इस समिति में नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना के परियोजना निदेशक परिमल सिंह समेत 9 सदस्यों को शामिल किया गया है। राज्य के कृषि विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। यह समिति महिला किसानों के सर्वांगीण सशक्तिकरण के लिए प्रस्तावित सर्वसमावेशीय विधेयक का मसौदा बनाएगी। समिति को विधेयक का मसौदा 7 अप्रैल 2026 तक सरकार को सौंपना होगा। समिति को आवश्यकता के अनुसार कृषि व सलग्न क्षेत्र के विशेषज्ञों, कानून विशेषज्ञों और अन्य भागीदारों से चर्चा करने का अधिकार होगा।
यह भी पढ़े -भिवंडी में 108 बीटीएस द्वारा दिया जा रहा मोबाइल नेटवर्क कवरेज, डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने प्रश्नकाल के दौरान दी जानकारी
इस समिति में सदस्य के रूप में राज्य के कृषि आयुक्त सूरज मांढरे, पुणे स्थित यशदा संस्था के अतिरिक्त महानिदेशक शेखर गायकवाड, मुख्यमंत्री की विशेष कार्य अधिकारी प्रिया खान, राज्य के विधि व न्याय विभाग के सह सचिव मंगला ठोंबरे, महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान के प्रतिनिधि, महिला आर्थिक विकास महामंडल के प्रतिनिधि, एम एस स्वामिनाथन रिसर्च फाउंडेशन के प्रतिनिधि, विधि सेंटर फॉर लीगल पॉलिसी के प्रतिनिधि का समावेश है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 और विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में 11 मार्च 2026 को विधानभवन में विशेष चर्चासत्र आयोजित की गई थी। इसमें राज्य की महिला किसानों के सशक्तिकरण के लिए विधेयक बनाने की चर्चा हुई थी।
Created On :   19 March 2026 8:40 PM IST










