बारामती–राहुरी उपचुनाव: निर्विरोध चुनाव के पक्ष में नहीं है कांग्रेस, राकांपा पीछे हटी तो कांग्रेस चुनाव लड़ने की इच्छुक

निर्विरोध चुनाव के पक्ष में नहीं है कांग्रेस, राकांपा पीछे हटी तो कांग्रेस चुनाव लड़ने की इच्छुक
  • उपचुनाव को लेकर राज्य की राजनीति गरमा रही है
  • देवेंद्र फडणवीस ने दोनों सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की इच्छी जताई थी

Mumbai News. बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राज्य की राजनीति गरमा रही है। उपचुनाव घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोनों सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की इच्छी जताई थी पर विपक्षी कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं दिखाई दे रही है। राकांपा (शरद) के पीछे हटने पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के चलते बारामती विधानसभा सीट पर चुनाव घोषित हुआ है जबकि अहिल्यानगर की राहुरी सीट से भाजपा विधायक कर्डिसे के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। दोनों सीटों पर उपचुनाव घोषित हो चुका है। विपक्षी महा आघाडी में ये दोनों सीट राकांपा (शरद) कोटे की हैं। राकांपा (शरद) सांसद सुप्रिया सुले पहले ही कर चुकी हैं कि उनकी पार्टी बारामती से अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस सीट से दिवंगत अजित पवार की धर्मपत्नी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सत्ताधारी महायुति की उम्मीदवार होंगी। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने संकेत दिए हैं कि पार्टी बारामती और राहुरी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। "दैनिक भास्कर' से बातचीत में उन्होंने कहा कि सहानुभूति अलग बात है, लेकिन चुनाव लोकतंत्र का हिस्सा है, इसलिए बिना मुकाबले चुनाव होना सही नहीं है। कांग्रेस महाविकास आघाड़ी के साथ मिलकर या अकेले चुनाव लड़ने का विकल्प खुला रखे हुए है। सपकाल ने कहा कि बारामती सीट जानकर की नेतृत्व वाले रासप को दिया जा सकता है।

राहुरी में कड़ा मुकाबला तय

बारामती के उलट राहुरी सीट पर सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है। राहुरी से राकांपा (शरद) की ओर से प्राजक्त तनपुरे की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। बारामती में सहानुभूति के चलते चुनाव एकतरफा हो सकता है पर राहुरी में कड़ा राजनीतिक मुकाबला देखने को मिल सकता है। 2024 के विधानसभा चुनाव में राकांपा (शरद) के तनपुरे और भाजपा के शिवाजी कर्डिले के बीच मुकाबला हुआ था। जिसमें कर्डिले 34 हजार 487 वोट से चुनाव जीत गए थे।

Created On :   19 March 2026 8:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story