- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- देश में आने वालों हालात संभाल नहीं...
Mumbai News: देश में आने वालों हालात संभाल नहीं पाएंगे शाह - उन्हें हटाया जाए- संजय राऊत

- पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा
- अमित शाह देश में आने वालों हालातों को संभाल नहीं पाएंगे
Mumbai News. शिवसेना (उद्धव) सांसद एवं प्रवक्ता संजय राऊत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। राऊत ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने हमारे 27 लोगों को मौत के घाट उतार दिया लेकिन दिल्ली में अभी भी बैठकें ही चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें जापान और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का समर्थन है। हम एक मॉक ड्रिल भी कर रहे हैं। इस तरह की मॉक ड्रिल कई देशों में युद्ध अभ्यास के लिए की जाती हैं। राऊत ने कहा कि भारत ने कोरोना के खिलाफ भारत-पाकिस्तान युद्ध से भी बड़ी लड़ाई लड़ी है। इसलिए यहां के लोग मानसिक रूप से मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान में संसद का विशेष सत्र आयोजित किया गया है, उसी तरह से ही कश्मीर के मुद्दे पर हमारे देश में भी संसद का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाना चाहिए।
जिसमें पहलगाम हमले पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ हैं। राऊत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भविष्य में जो स्थिति उत्पन्न होगी उसके लिए अभी से सभी विपक्षी दलों को एक साथ विश्वास में लेना होगा। उन्होंने कहा कि अमित शाह हमेशा विपक्षी दलों को भरोसे में नहीं लेते और वह एक असफल गृहमंत्री के तौर पर सामने आए हैं। वह भविष्य की स्थिति को संभाल नहीं पाएंगे, इसलिए उन्हें गृहमंत्री के पद से हटा देना चाहिए।
Created On :   6 May 2025 7:49 PM IST