Mumbai News: एकनाथ शिंदे की पीएम मोदी के साथ हुई बैठक, कांग्रेस ने कहा - पार्टी बचाने पहुंचे हैं दिल्ली

एकनाथ शिंदे की पीएम मोदी के साथ हुई बैठक, कांग्रेस ने कहा - पार्टी बचाने पहुंचे हैं दिल्ली
  • प्रधानमंत्री मोदी के निवास पर मुलाकात
  • आगामी परियोजनाओं और कुछ विषयों पर चर्चा

Mumbai News. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के निवास पर मुलाकात की। शिंदे ने मोदी को दिवाली और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही केंद्र और राज्य के सहयोग से लेकर भी आगामी परियोजनाओं और कुछ विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान मोदी ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल विचारों से जुड़े रहें और गठबंधन मजबूती से काम करे। इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य और केंद्र के सहयोग तथा आगामी परियोजनाओं की रणनीतियों पर भी बातचीत हुई।

पार्टी बचाने दिल्ली पहुंचे शिंदे

उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल इस मुलाकात पर अंदेशा जताया। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र भाजपा की सहयोगी दलों को खत्म करने की साजिश है। भाजपा अपने सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे) और राकांपा (अजित) को अकेले लड़ने पर मजबूर करेगी। जिससे दोनों दलों को राजनीतिक रूप से खत्म किया जा सके। यह बात उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को समझ में आ गई है। इसलिए शिंदे अपनी पार्टी शिवसेना (शिंदे) को बचाने दिल्ली पहुंचे हैं।


Created On :   25 Oct 2025 10:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story