- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राजनीतिक मतभेद पर मानवता भारी,...
Mumbai News: राजनीतिक मतभेद पर मानवता भारी, शिंदे ने राऊत के भाई को फोन कर पूछा हाल, ली सेहत की जानकारी

- संजय राऊत के विधायक भाई सुनील राऊत को फोन किया
- संजय राऊत की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब है
- सोशल मीडिया पर शिंदे के वीडियो के वायरल
Mumbai News. शिवसेना (उद्धव) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब है। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार को शिवसेना (शिंदे) प्रमुख एकनाथ शिंदे ने संजय राऊत के विधायक भाई सुनील राऊत को फोन कर संजय के स्वास्थ्य की जानकारी ली। शिंदे और सुनील राऊत की बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें शिंदे सुनील राऊत से पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि संजय जी अस्पताल से घर लौट आए क्या? उन्हें कहिए कि वे जल्द ठीक हो जाएं। दरअसल राऊत को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर फोर्टिस अस्पताल भांडुप में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार के बाद उन्हें सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। सोशल मीडिया पर शिंदे के वीडियो के वायरल होने पर लोग कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि राऊत भले ही शिंदे गुट या एकनाथ शिंदे पर रोज राजनीतिक पलटवार करते रहे हों, लेकिन संजय की बीमारी की खबर के बाद शिंदे द्वारा दिखाई गई ये संवेदनशीलता का नमूना है।
Created On :   11 Nov 2025 9:36 PM IST












