- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नागपुर ग्रामीण कांग्रेस में चुनावी...
Mumbai News: नागपुर ग्रामीण कांग्रेस में चुनावी बैठक पर विवाद, प्रदेश कांग्रेस ने जारी किए निर्देश - ढिलाई बर्दाश्त नहीं

- जिला चयन समिति की बैठक न होने की शिकायत
- प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को यह शिकायत प्राप्त हुई थी
- शिकायत पर राज्य स्तर पर चर्चा स्थगित
Mumbai News. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नागपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी को नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए तत्काल जिला चयन समिति की बैठक बुलाने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि नागपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की जिला चयन समिति की बैठक अब तक आयोजित नहीं हुई है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देशानुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता गणेश पाटिल ने नागपुर ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अश्विन बैस को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट की है।
पत्र में कहा गया है कि बैठक न होने के कारण बुधवार, 12 नवंबर 2025 को राज्य चयन समिति के समक्ष नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए नागपुर जिले के उम्मीदवारों पर कोई चर्चा नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में महाराष्ट्र सर्वश्रेष्ठ राज्य, स्थानीय निकाय श्रेणी में नवी मुंबई नगर निगम प्रथम
प्रदेश कांग्रेस ने निर्देश दिया है कि अध्यक्ष अश्विन बैस बुधवार, 12 नवंबर को ही जिला चयन समिति की बैठक आयोजित करें और उसमें जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी तथा समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित करें।
पत्र में आगे कहा गया है कि बैठक में चर्चा के बाद तैयार सभी दस्तावेज और प्रस्ताव गुरुवार, 13 नवंबर 2025 दोपहर 12.30 बजे तक राज्य चयन समिति के समक्ष मुंबई में प्रस्तुत किए जाएं।
प्रदेश कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तैयारी अनिवार्य है। यह पत्र महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड. गणेश पाटिल द्वारा जारी किया गया है। इसकी एक कॉपी जिल्हा प्रभारी और विधानसभा प्रभारी को भी भेजी गई है।
Created On :   11 Nov 2025 7:36 PM IST












