- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- जरूरत पड़ी तो तनख्वाह रोककर वसूली...
Mumbai News: जरूरत पड़ी तो तनख्वाह रोककर वसूली जाएगी लाडली बहन की रकम, महिला कर्मचारियों पर सरकार सख्त

- अवैध रूप से लाडली बहन की किश्त लेने वाली सरकारी महिला कर्मचारियों पर सरकार सख्त
- तनख्वाह रोककर वसूली जाएगी लाडली बहन की रकम
- 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा
Mumbai News. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मेरी लाड़ली बहन’ योजना को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने वाली सरकारी महिला कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तेजी से करने का फैसला किया है। महिला व बाल विकास विभाग ने राज्य सरकार की हजारों सरकारी कर्मचारियों की पहचान की है जिसमें बड़े पैमाने पर शिक्षक, जिला परिषद कर्मचारी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सरकार ने अब इन सभी पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि अगले एक महीने में अलग-अलग विभागों में मौजूद इन कर्मचारियों की पूरी सूची तैयार कर संबंधित विभागों को भेजी जाएगी। अगर जरुरत पड़ी तो इनकी तनख्वाह से योजना के तहत ली गई रकम को वसूला जाएगा।
यह भी पढ़े -अत्यधिक दबाव में काम कर रहे हैं देश के डॉक्टर, बढ़ते मानसिक और भावनात्मक दबाव पर चिन्तन-मनन
महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सरकार ने पहले ही सरकारी महिला कर्मचारियों के इस योजना का लाभ लेने पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन बावजूद इसके हजारों महिला कर्मचारियों ने इस योजना का लाभ उठाया। इस अधिकारी के अनुसार विभाग ने इन सभी सरकारी महिला कर्मचारियों की पहचान कर ली है जल्द ही इनसे पैसा वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन सभी कर्मचारियों से पहले पैसा वापस करने को कहा जाएगा, इसके बाद जरुरत पड़ी तो पैसा नहीं लौटाने वाली कर्मचारियों का इंक्रीमेंट रोका जाएगा और तनख्वाह भी रोकी जाएगी।
1 करोड़ 30 लाख महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा
राज्य में कुल ढाई करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही थीं। अब तक 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। करीब 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं का ई-केवाईसी अभी भी अधूरा है। सरकार ने उन्हें 31 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके बाद सरकार आगे का निर्णय लेगी
Created On :   21 Nov 2025 10:36 PM IST












