- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बॉम्बे हाई कोर्ट में 58,03,555...
Mumbai News: बॉम्बे हाई कोर्ट में 58,03,555 मुकदमों में न्याय होना बाकी, देश की अदालतों में 4,66,69,624 मामले लंबित

- उच्च न्यायालयों में 63,32,256 और उच्चतम न्यायालय में कुल 86,844 मामले लंबित
- बॉम्बे हाई कोर्ट में 58,03,555 मुकदमों में न्याय होना बाकी
New Delhi News. देश भर के जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में 4,66,69,624 लंबित मामले न्याय की बाट जोह रहे हैं। इतना ही नहीं, देश भर के उच्च न्यायालयों में 63,32,256 और उच्चतम न्यायालय में कुल 86,844 मामले लंबित हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयो में 58,03,555 मुकदमे लंबित हैं। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय न्यायिक डेटा (एनजेडीजी) पर 28 जुलाई 2025 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इतने मामले लंबित हैं। शिवसेना (शिंदे) सांसद संदीपान भुमरे, एनसीपी (शरद) सांसद निलेश लंके कांग्रेस सांसद शिवाजी कालगे और भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में मेघवाल ने आगे बताया कि बाॅम्बे हाई कोर्ट में 6,67,629 मामले लंबित हैं। मेघवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में 4,86,974 और जिला व अधीनस्थ न्यायालयों में 20,37, 995 मामले न्याय की प्रतीक्षा में हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार न्यायपालिका के विभिन्न स्तरों पर लंबित मामलों के मुद्दे से अवगत है। हालांकि, लंबित मामलों का मुद्दा न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है, फिर भी सरकार आवश्यक संसाधन, अवसंरचनात्मक सहायता और नीतिगत हस्तक्षेप प्रदान करके न्याय परिदान प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।
Created On :   1 Aug 2025 7:27 PM IST