Mumbai News: कटाई की गई फसलों के नुकसान के लिए मदद दी जाएगी, सूबे में 49 करोड़ और कोंकण विभाग में 5 करोड़ रुपए

  • राज्य भर में 49 करोड़ और कोंकण विभाग में 5 करोड़ रुपए की मदद
  • मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंत्रिमंडल बैठक में दी जानकारी

Mumbai News. राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण कटाई की गई फसलों का नुकसान बड़े पैमाने पर हुआ है। ऐसी फसलों के नुकसान के लिए किसानों को नुकसान भरपाई देने का विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की गई। इस दौरान कई मंत्रियों ने कटाई की गई फसलों के नुकसान होने का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने किसानों को मदद राशि उपलब्ध कराने का वादा किया। राज्य के मदद व पुनर्वसन विभाग की प्रधान सचिव सोनिया ने बताया कि बारिश के कारण घरों के मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए तत्काल मदद के रूप में 49 करोड़ रुपए निधि वितरित की गई है। जिसमें कोंकण विभाग में 5 करोड़, पुणे विभाग में 12 करोड़, नाशिक विभाग में 5 करोड़, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में 12 करोड़, अमरावती विभाग में 5 करोड़ और नागपुर विभाग में 10 करोड़ कुल मिलाकर 49 करोड़ रुपए वितरित किया गया है। यह मदद उपलब्ध कराने के लिए 27 मई को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आदेश दिए गए थे।

बैठक के दौरान राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक और बंदरगाह मंत्री नीलेश राणे ने बारिश के कारण सूखी मछलियों के नुकसान होने की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने मदद व पुनर्वसन विभाग को प्रस्ताव पेश करने के निर्देस दिए। राज्य के सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने कहा कि बारिश के कारण सड़कों और छोटे पुलों का नुकसान हुआ है। इसलिए खराब हुई सड़कों की मरम्मत की जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 15 दिनों में राज्य के जिन हिस्से में रेड अलर्ट घोषित हुआ है। वहां की सड़कों और पुल का मरम्मत किया जाए।


Created On :   3 Jun 2025 9:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story