Mumbai News: महाराष्ट्र के 24 हजार 924 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण घोषित

महाराष्ट्र के 24 हजार 924 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण घोषित
  • 12 हजार 496 ग्राम पंचायतों में महिलाएं बनेंगी सरपंच
  • महाराष्ट्र के 24 हजार 924 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण घोषित जारी की अधिसूचना

Mumbai News प्रदेश सरकार ने सरपंच पद के चुनाव के लिए आरक्षण घोषित कर दिया है। राज्य में गैर अनुसूचित क्षेत्र की 24 हजार 924 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के लिए आरक्षण तय किए गए हैं। जिसमें 12 हजार 496 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के पद महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। राज्य में 3 हजार 262 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति और 1 हजार 866 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जनजाति, 6 हजार 729 ग्राम पंचायतों में ओबीसी और 13 हजार 67 ग्राम पंचायतों में सामान्य वर्ग के सरपंच होंगे।

राज्य के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के 6 मई 2025 के आदेश के तहत यह फैसला लिया है। ग्रामीण विकास विभाग ने महाराष्ट्र ग्राम पंचायत (सरपंच व उपसरपंच) चुनाव नियम-1964 के तहत आरक्षण तय किया है। इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग ( ओबीसी) और सामान्य वर्ग (ओपन) के आरक्षण का समावेश है। यह आरक्षण अगले पांच सालों के लिए लागू रहेगा।

प्रवर्ग कुल सरपंच पद महिला आरक्षण

अनुसूचित जाति 3262 1639

अनुसूचित जनजाति 1866 943

ओबीसी 6729 3373

सामान्य 13067 6541

कुल 24924 12496

Created On :   14 Jun 2025 7:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story