- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर पर मिल...
Mumbai News: मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर पर मिल सकेगी अस्पतालों और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी

- गल जियो मैपिंग और जस्ट डॉयल के तर्ज पर मिलेगी सेवा
- 2 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा
Mumbai News मुख्यमंत्री वैद्यकीय (मेडिकल) सहायता निधि कक्ष के माध्यम से मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध अस्पतालों की जानकारी अब मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर पर मिल सकेगी। इसी टोल फ्री नंबर पर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री वैद्यकीय (मेडिकल) सहायता निधि कक्ष तथा धर्मादाय (ट्रस्ट) अस्पताल मदद कक्ष के प्रमुख रामेश्वर नाईक ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी।
नाईक ने बताया कि मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इस सेवा का 25 सितंबर से ट्रायल रन चालू होगा। नाईक ने बताया कि मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर को गूगल जियो मैपिंग और जस्ट डॉयल के तर्ज पर विकसित किया गया है। इससे यदि कोई मरीज के परिजन मुंबई के अंधेरी से फोन करते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर पर लिंक के जरिए आसपास के उन अस्पतालों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी, जिसमें सरकारी योजनाओं के तहत इलाज हो सकेगा।
नाईक ने बताया कि वर्तमान में लोग मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि कक्ष के नंबर पर फोन करते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर शुरू होने के बाद मरीजों को आसानी से जानकारी मिल पाएगी। मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर- 18001232211 होगा। नाईक ने बताया कि मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर के लिए मंत्रालय में एक वॉर रूम में स्थापित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि कक्ष के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए खर्च राशि उपलब्ध कराई जाती है। बीते दिनों सरकार ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना और प्रदेश की महात्मा जोतिराव फुले जन स्वास्थ्य योजना को मिलाकर कुल 2,399 बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का
Created On :   20 Sept 2025 7:43 PM IST