- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई के गोवंडी में डंपर ने चार...
Mumbai News: मुंबई के गोवंडी में डंपर ने चार लोगों को उड़ाया, हादसे में चारों स्कूटी सवार की मौत

- मृतकों में एक नाबालिग शामिल
- पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को किया गिरफ्तार
Mumbai News गोवंडी इलाके में शनिवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन नाबालिग समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। देवनार पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
देवनार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार दोपहर 4 बजे के दौरान घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर लोटस जंक्शन पर हुआ। स्कूटी पर साकीनाका के रहनेवाले तीन किशोर एक युवक के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। इस दौरान उनकी स्कूटी तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चारों स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद इलाके में वातावरण तनावपूर्ण हो गया। जब यह हादसा हुआ स्कूटी सवार साकीनाका से देवनार की तरफ जा रहे थे। हादसे के विरोध में लोगों ने घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड को जाम कर दिया थी। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और हटा दिया है।
तिलक नगर में बाइक सवार की मौत : तिलक नगर में शुक्रवार देर रात एक डंपर ने बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिसमें बाइक सवार शख्स की मौत हो गई। उसकी पहचान गुलाम साबिर मंजूर अहमद अंसारी (33) के रूप में हुई है। इस मामले में तिलक नगर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Created On :   14 Jun 2025 8:05 PM IST