- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव...
Mumbai News: प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव 1 जुलाई को, रवींद्र चव्हाण को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

- 30 जून को भरेंगे नामांकन
- 29 जून को भाजपा के राज्य परिषद के सदस्यों की घोषणा
Mumbai News प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव 1 जुलाई को होगा। प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ही नए अध्यक्ष बनेंगे। शनिवार को राज्य चुनाव अधिकारी तथा विधायक चैनसुख संचेती ने चुनाव कार्यक्रम की यह घोषणा की है। इसके मुताबिक 30 जून को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इससे पहले 29 जून को भाजपा के राज्य परिषद के सदस्यों की घोषणा की जाएगी।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर 3 से 5 बजे के बीच पर्चा दाखिल किया जा सकेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चव्हाण पर्चा दाखिल सकेंगे। इसके बाद 1 जुलाई को शाम पांच बजे प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा की जाएगी। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। इसलिए वह प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा करेंगे। इसके अलावा मुंबई भाजपा अध्यक्ष पद की ओर सभी की निगाहें लगी हुई हैं।
बीते 11 जनवरी को रवींद्र चव्हाण को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। राज्य में संगठनात्मक चुनाव पूरा होने के बाद अब प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले वर्तमान में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। जबकि राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार मुंबई भाजपा अध्यक्ष हैं।
Created On :   28 Jun 2025 7:48 PM IST