- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- श्रीकांत शिंदे ने कहा - आतंकवादियों...
New Delhi News: श्रीकांत शिंदे ने कहा - आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देती है मोदी सरकार

- पिछले 10 सालों में महाराष्ट्र में एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ
- आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देती है मोदी सरकार
New Delhi News. शिवसेना (शिंदे) सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में कई आतंकी हमले हुए और इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जानें गईं। यह कांग्रेस की विफलता की वजह से हुई। लेकिन पिछले 10 सालों में महाराष्ट्र में एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आतंकवादियों को उसकी ही भाषा में जवाब देती है।
शिंदे ने यह बात मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने में कांग्रेस पूरी तरह विफल रही है। 26/11 जैसे आतंकी हमले के सदमे से अब तक यह देश पूरी तरह उबर नहीं पाया है। यह हम सबने देखा है कि जब मुंबई हमले के वक्त महाराष्ट्र के तत्कालीन कांग्रेसी मुख्यमंत्री बॉलीवुड सितारों को लेकर घटनास्थल का 'टूर' कर रहे थे। शिंदे ने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा करते हुए कहा कि पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को हमारी सरकार ने पूरा न्याय दिया है। लेकिन 2006 ब्लास्ट में मारे गए 127 लोगो को कब न्याय मिलेगा?
कांग्रेस से पूछा- पोटा कानून क्यों हटाया?
शिवसेना सांसद ने कांग्रेस से पूछा कि आतंकी घटनाओं के खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए पोटा कानून को उसने क्यों हटाया? इस कानून के खत्म होने के बाद कई आतंकी हमले हुए है। भोपाल गैस के आरोपी को भगाने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने पूछा कि अफजल गुरु से कांग्रेस को इतनी सहानुभूति क्यों थी? श्री शिंदे ने सदन में शिवसेना (उद्धव) सांसद अरविंद सावंत से पूछा कि वे बताएं कि 1993 ब्लास्ट का आरोपी इक़बाल मूसा लोकसभा चुनाव में किस उम्मीदवार के प्रचार के लिए आया था?
Created On :   29 July 2025 8:56 PM IST