- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- गणेशोत्सव में ऑपरेशन सिंदूर और...
Mumbai News: गणेशोत्सव में ऑपरेशन सिंदूर और स्वदेशी की होगी जनजागृति, फडणवीस का मंडलों से आह्वान

- बैठक में ये भी रहे मौजूद
- मुख्यमंत्री फडणवीस ने सार्वजनिक गणेश मंडलों से किया आह्वान
Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को इस साल गणेश उत्सव में ‘ऑपरेशन सिंदूर' और ‘स्वदेशी' के बारे में जनजागृति करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गणेश मंडल पंडालों में ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित झांकियां और प्रदर्शनी लगाएं। यह झांकियां भारतीय जवानों के लिए समर्पित होनी चाहिए। बुधवार को मुख्यमंत्री ने आगामी सार्वजनिक गणेशोत्सव त्यौहार के मद्देनजर कानून व सुव्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रदेश के कौशल्य विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा, प्रदेश के गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) पंकज भोयर, प्रदेश के गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम और मुख्य सचिव राजेश कुमार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसके लिए प्रशासन उचित कार्यवाही करें। फडणवीस ने कहा कि सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की तरह मूर्तिकारों को भी लगातार पांच के लिए अनुमति दी जाए। इससे मूर्तिकारों को अनुमतियों का प्रत्येक वर्ष केवल नवीनीकरण करना होगा।
मूर्तिकार अनुमति के लिए मनपा की ओर से शुरू कम्प्यूटरीकृत प्रणाली पर आधारित एकल खिड़की योजना का लाभ लें। फडणवीस ने कहा कि गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए तालाबों और ऊंची मूर्तियों को गहरे समुद्र में विसर्जन के लिए बोट की संख्या बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव को सरकार ने राज्य महोत्सव का दर्जा दिया है। इसलिए सरकार की ओर से महोत्सव मनाने के लिए बड़े पैमाने पर विस्तृत नियोजन करें। उन्होंने कहा कि ईद- ए- मिलाद त्यौहार भी गणेशोत्सव के दरमियान है। इसलिए यह सुनिश्चित किए जाए कि धार्मिक सौहार्द न बिगड़ने पाए। फडणवीस ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अवधि अदालत के अधीन रहते हुए बढ़ाने के लिए सकारात्मक कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को अपने कार्यालय का व्यावसायिक कारणों से उपयोग नहीं होने के बारे में लिखित देना चाहिए। इसके बाद ऐसे कार्यालयों से संपत्ति कर वसूली नहीं की जाएगी।
बैठक में ये भी रहे मौजूद
बैठक में राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल, पुलिस महानिदेशक रश्मी शुक्ला, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, मुंबई मनपा आयुक्त भूषण गगराणी, सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति के अध्यक्ष गणेश दहिबावकर समेत अन्य लोग मौजूद थे। बैठक में मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी ने प्रस्तुतिकरण दिया।
Created On :   13 Aug 2025 9:56 PM IST