- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- केंद्र ने कहा - महाराष्ट्र में 672...
New Delhi News: केंद्र ने कहा - महाराष्ट्र में 672 शीतगृह, भंडारण क्षमता है 12.6 लाख मीट्रिक टन

- देश भर में 8815 शीतगृह जिनकी भंडारण क्षमता 402.18 लाख मीट्रिक टन
- महाराष्ट्र में 672 शीतगृह, भंडारण क्षमता है 12.6 लाख मीट्रिक टन
New Delhi News. महाराष्ट्र में कुल 672 शीतगृह हैं जिनकी भंडारण क्षमता 12.6 लाख मीट्रिक टन है। इसके साथ ही देश भर में कुल 8815 शीत गृह (कोल्ड स्टोरेज) हैं और इनकी भंडारण क्षमता 402.18 लाख मीट्रिक टन है। लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने यह जानकारी दी। भाजपा सांसद नारायण राणे के पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि 30 जून 2025 तक महाराष्ट्र में 672 शीतगृह हैं, जिनकी भंडारण क्षमता 12,59,932 मीट्रिक टन है। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और बफर स्टॉक बनाए रखने के लिए खरीद के बाद मुख्यतः गेहूं और चावल का भंडारण करता है। 1 जुलाई 2025 की स्थिति के अनुसार, केंद्रीय पूल खाद्यान्न स्टॉक के भंडारण के लिए एफसीआई (स्वामित्वाधीन 147.19 लाख मीट्रिक टन) और राज्य एजेंसियों के पास उपलब्ध कुल सम्मिलित स्टोरेज क्षमता 821.36 लाख मीट्रिक टन है।
Created On :   5 Aug 2025 8:47 PM IST