New Delhi News: चौधरी ने कहा - महाराष्ट्र सरकार से नहीं मिला नए केवी खोलने का प्रस्ताव

चौधरी ने कहा - महाराष्ट्र सरकार से नहीं मिला नए केवी खोलने का प्रस्ताव
  • नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने के लिए राज्य सरकार से कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं
  • महाराष्ट्र सरकार से नहीं मिला नए केवी खोलने का प्रस्ताव

New Delhi News. केंद्र सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र में नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने के लिए राज्य सरकार से कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। एनसीपी (शरद गुट) सांसद सुप्रिया सुले, भास्कर भगरे, निलेश लंके, कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड समेत कई सांसदों के पूछे गए सवाल का लिखित जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में नए केवी खोलने के लिए राज्य सरकार से कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

जयंत चौधरी ने कहा कि नए केवी खोलना एक सतत प्रक्रिया है। केवी मुख्य रूप से देश भर में एक समान शिक्षा कार्यक्रम प्रदान कर के रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों के कार्मिकों, केंद्रीय स्वायत्त निकायों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और केंद्रीय उच्चतर शिक्षा संस्थानों सहित स्थानांतरणीय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खोले जाते हैं। उन्होंने बताया कि नए केवी खोलने के प्रस्ताव भारत सरकार के मंत्रालयों, राज्य सरकारों द्वारा प्रायोजित किए जा सकते हैं. जिसमें मानदंडों के अनुसार, विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि और अस्थायी आवास सहित अपेक्षित संसाधन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता शामिल होगी।

Created On :   21 July 2025 8:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story