New Delhi News: वोट की चोरी करा रहा है चुनाव आयोग, राहुल बोले - राजद्रोह है ये, शामिल अधिकारियों को नहीं छोड़ा जाएगा

वोट की चोरी करा रहा है चुनाव आयोग, राहुल बोले - राजद्रोह है ये, शामिल अधिकारियों को नहीं छोड़ा जाएगा
  • वोट की चोरी करा रहा है चुनाव आयोग
  • राहुल बोले - राजद्रोह है ये
  • केंद्रीय चुनाव आयोग को घेरा

New Delhi News. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्रीय चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी हो रहे हैं और अब हमारे पास ओपन एंड शट केस है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में बैठकर जो भी लोग ऐसा कर रहे हैं वो देश के खिलाफ काम कर रहे हैं।

संसद भवन परिसर में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है और वह ये बात हल्के में नहीं कह रहे हैं। उनके पास इसका पुख्ता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी कर रहा है और वह भाजपा के लिए ऐसा कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में ऊपर से लेकर नीचे तक जो भी लोग ये काम कर रहे हैं, उनको छोड़ा नहीं जाएगा क्योंकि वो हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं। ये राजद्रोह है। वह कहीं भी हो, रिटायर हो या कुछ भी हो, हम उनको ढूंढ निकालेंगे।

विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश और लोकसभा चुनाव में वोटों की चोरी को लेकर संदेह था, महाराष्ट्र में यह संदेह और बढ़ा। महाराष्ट्र में हमें लगा कि यहां पर वोटों की चोरी हुई है। एक करोड़ मतदाता जोड़े गए थे। इसके बाद हम इसकी छानबीन में जुटे। कर्नाटक में हमने इसको लेकर जांच कराई और जो बात सामने आई वह चुनाव आयोग के लिए एटम बम साबित होगी।

Created On :   1 Aug 2025 7:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story