- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र के चार शिक्षकों को...
New Delhi News: महाराष्ट्र के चार शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 2 स्कूली और 2 उच्च शिक्षा से जुड़े

- दो शिक्षकों को स्कूली शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
- उच्च शिक्षा में दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
New Delhi News. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 की घोषणा की है। इसके तहत और महाराष्ट्र के चार शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है। स्कूली और उच्च शिक्षा क्षेत्र में इन शिक्षकों ने नवीन शिक्षण विधियों, शोध और सामाजिक योगदान के माध्यम से छात्रों के जीवन को दिशा दी है। यह पुरस्कार 5 सितंबर, 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रीय स्तर के समारोह में प्रदान किया जाएगा।
दो शिक्षकों को स्कूली शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए देश भर के 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संस्थानों से 45 शिक्षकों का चयन किया है। इनमें महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित जिला परिषद हाई स्कूल के डॉ. शेख मोहम्मद वकीउद्दीन शेख हमीदुद्दीन और डॉ. संदीपन गुरुनाथ जगदाले शामिल हैं। इन दोनों शिक्षकों को यह पुरस्कार उनकी नवीन शिक्षण पद्धतियों और छात्रों के समग्र विकास हेतु समर्पित कार्यों के कारण प्राप्त हुआ है।
उच्च शिक्षा में दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए देश भर से 21 शिक्षकों का चयन किया है। इनमें शाह एंड एंकर कच्छी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मुंबई, की डॉ. नीलाक्षी जैन और एसवीपीएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, बारामती के प्रो. पुरुषोत्तम पवार शामिल हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, उच्च शिक्षा में प्रेरित और सक्षम प्राध्यापकों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पुरस्कार 2023 में शुरू किया गया था।
Created On :   27 Aug 2025 9:59 PM IST