New Delhi News: मझगांव डॉक को एनजीडी प्रोजेक्ट देने रक्षा मंत्री से मिले सांसद म्हस्के

मझगांव डॉक को एनजीडी प्रोजेक्ट देने रक्षा मंत्री से मिले सांसद म्हस्के
  • 6,000 से ज़्यादा लोग करते हैं मझगांव डॉक में नौकरी
  • मझगांव डॉक को एनजीडी प्रोजेक्ट देने रक्षा मंत्री से मिले सांसद म्हस्के

New Delhi News. शिवसेना सांसद और मझगांव डॉक कामगार एकता यूनियन के अध्यक्ष नरेश म्हस्के ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र देकर मांग की कि ‘नेक्स्ट जनरेशन डिस्ट्रॉयर’ (एनजीडी) जैसे अत्याधुनिक युद्धपोतों का निर्माण कार्य मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि यह देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है।

रक्षा मंत्री ने सांसद म्हस्के को भरोसा दिया है कि जल्द ही मझगांव डॉक को नया प्रोजेक्ट दिया जाएगा। सांसद ने बताया कि एमडीएल देश का सबसे अनुभवी और सक्षम शिपयार्ड है, जिसने भारतीय नौसेना के लिए अब तक प्रोजेक्ट 15 (दिल्ली क्लास), 15ए (कोलकाता क्लास) और 15बी (विशाखापट्टनम क्लास) जैसे कई अत्याधुनिक विध्वंसक युद्धपोत बनाए हैं। इसके चलते एमडीएल को शस्त्र, सेंसर, स्टील्थ टेक्नोलॉजी और युद्धपोत निर्माण में गहरी विशेषज्ञता हासिल है।

सांसद म्हस्के ने कहा कि एमडीएल में 6,000 से ज़्यादा लोगों को स्थायी रोजगार मिला है और हजारों परिवार अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रोजेक्ट को बोली प्रक्रिया के तहत अनुभवहीन कंपनियों को दिया गया तो गुणवत्ता में कमी, लागत बढ़ना और समय पर निर्माण न होना जैसे जोखिम सामने आ सकते हैं। इससे भारतीय नौसेना की तैयारियों पर भी असर पड़ सकता है।

Created On :   1 Aug 2025 7:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story