New Delhi News: रामदास आठवले फिर बने आरपीआई (ए) के अध्यक्ष, एससी-एसटी-ओबीसी को न्याय दिलाना लक्ष्य

रामदास आठवले फिर बने आरपीआई (ए) के अध्यक्ष, एससी-एसटी-ओबीसी को न्याय दिलाना लक्ष्य
  • एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं को न्याय दिलाना लक्ष्य
  • आठवले फिर बने आरपीआई (ए) के अध्यक्ष

New Delhi News. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के फिर से अध्यक्ष चुने गए हैं। न्यू महाराष्ट्र सदन में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने एकमत से आठवले को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया। इस अवसर आठवले ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं सहित सभी वर्गो को न्याय दिलाना ही आरपीआई की प्रमुख प्राथमिकता है।

आठवले ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देश के सभी राज्यों, महानगरों, जनपदों सहित ग्राम स्तर पर आरपीआई, संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 5 वर्षों में आरपीआई को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए वह सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

Created On :   22 July 2025 9:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story