- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- वैष्णव ने कहा - महाराष्ट्र में 22...
New Delhi News: वैष्णव ने कहा - महाराष्ट्र में 22 तो मप्र में 8 वंदे भारत ट्रेनें, शुरूआती 3 साल में पूरे देश में पहुंची

- देश में इस समय चल रही 144 वंदे भारत ट्रेनें : वैष्णव
- वंदे भारत ट्रेनों ने शुरूआती तीन वर्षों के अंदर ही सभी राज्यों को कवर कर लिया
New Delhi News. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में इस समय 144 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जब देश में शताब्दी और राजधानी ट्रेनों की शुरूआत हुई थी, तब इन ट्रेनों को देश के सभी राज्यों को कवर करने में दो दशक से अधिक का समय लगा था, लेकिन वंदे भारत ट्रेनों ने शुरूआती तीन वर्षों के अंदर ही सभी राज्यों को कवर कर लिया है।
महाराष्ट्र में 22 तो मप्र में 8 वंदे भारत परिचालन में
वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता की वजह से आज भी संसद सदस्यों की ओर से अपने क्षेत्र में वंदे भारत चलाने की मांग की जा रही है। मंत्री ने सांसद संदीपन भुमरे, ज्ञानेश्वर पाटील, नीलेश लंके और डॉ शिवाजी कालगे के सवाल के जवाब में बताया कि इस समय देश में 144 वंदे भारत ट्रेन परिचालन में हैं। इनमें महाराष्ट्र में स्थित विभिन्न स्टेशनों की जरूरतों को पूरा करने वाली 22 वंदे भारत ट्रेन चल रही है और मध्यप्रदेश के विभिन्न स्टेशनों की जरूरतों को पूरा करने वाली 8 वंदे भारत ट्रेन चल रही है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ियों की समग्र अधिभोगिता 102.01 प्रतिशत है।
Created On :   30 July 2025 8:02 PM IST