डोनेट: नए वर्ष का पहला सफल अंगदान , बुजुर्ग के आर्गन डोनेट करने से 4 लोगों को मिला नया जीवन

नए वर्ष का पहला सफल अंगदान , बुजुर्ग के आर्गन डोनेट करने से 4 लोगों को मिला नया जीवन
  • बुजुर्ग के लीवर, किडनी व आंख डोनेट
  • 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हुआ था ब्रेन डेड
  • परिजनों ने फैसला लेकर किया आर्गन डोनेेट

डिजिटल डेस्क,, मुंबई। अंगदान के प्रति लोग अब जागरूक होने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि लोग अंगदान के लिए आगे आ रहे हैं। शनिवार को मुंबई में इस नए वर्ष का पहला अंगदान सफल हुआ। इस पहले अंगदान में एक ब्रेन डेड बुजुर्ग के अंगदान से 4 लोगों की जान बचाई गई है। इस बुजुर्ग के लीवर, किडनी से लेकर आंख तक उसके परिजनों ने डोनेट कर दिया है।

जेडटीसीसी की समन्वयक उर्मिला महाजन ने बताया कि हिंदुजा अस्पताल में 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ब्रेन डेड घोषित किया गया। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद परिजनों की सहमति पर उक्त बुजुर्ग की किडनी, लिवर और आंख दान की गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक ब्रेन डेड बुजुर्ग महिला के अंगदान से 4 लोगों को नई जिंदगी मिली है।

जेडटीसीसी के मुताबिक अंगदान के मामले में तेजी आयी है। वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में अधिक अंगदान हुए है। वर्ष 2023 में हुए 50 ब्रेन डेड मरीजों के अंगदान से 144 लोगों को नई जिंदगी मिली जबकि वर्ष 2022 में 47 ब्रेन डेड मरीजों के अंगदान से 124 लोगों को जिंदगी मिली थी। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गन एंड स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन की निदेशक डॉ. सुजाता पटवर्धन ने बताया कि इन दिनों अंगदान को लेकर अस्पताल से लेकर कॉलेज में जन जागृति की जा रही है। इसी का असर है कि लोग अंगदान के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंगदान की संख्या बढ़ाने के लिए सभी विभागीय समिति प्रयास कर रही है। अंगों की आवश्यकता को देखते हुए अंगदान की संख्या बढ़ाना निश्चित रूप से आवश्यक है।

5 जनवरी को अंग प्रत्यारोपण का पहला मामला : इस नए साल में अंग प्रत्यारोपण का पहला सफल मामला 5 जनवरी को होगा। सूरत में 18 महीने के एक ब्रेन डेड घोषित हो चुका बच्चा के अंगदान से उसका लिवर मुंबई में एक 14 साल के बच्चे को प्रत्यारोपित की गई। लिवर को सड़क मार्ग से ले जाने के लिए सूरत से मुंबई तक का 281 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। सूरत से मुंबई तक 281 किलोमीटर का यह सफर 260 मिनट में तय किया गया था।

Created On :   13 Jan 2024 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story