हॉस्टल के दोनों वार्डन की जांच करे पुलिस- प्रकाश आंबेडकर

हॉस्टल के दोनों वार्डन की जांच करे पुलिस- प्रकाश आंबेडकर
  • प्रकाश आंबेडकर की मांग
  • हॉस्टल के दोनों वार्डन की जांच करे पुलिस
  • छात्रा की हुई हत्या का मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दक्षिण मुंबई के सावित्री देवी फुले सरकारी हॉस्टल में छात्रा की हुई हत्या मामले में वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने गुरुवार को मरीन लाइंस पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारियों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में आंबेडकर ने कहा कि पुलिस को हॉस्टल के दोनों वार्डन की जांच करनी चाहिए। पुलिस को जांच में पता लगाना चाहिए कि छात्रा को अलग क्यों रखा गया था? आंबेडकर ने कहा कि राज्य के समाजिक न्याय विभाग के अधीन यह हॉस्टल आता है लेकिन दुर्भाग्य से मुंबई के समाजिक न्याय विभाग के जिम्मेदारी अधिकारी एक बार भी हॉस्टल में नहीं गए थे। इस घटना के बाद समाजिक न्याय विभाग पूरी तरह से नाकामी सामने आई है। आंबेडकर ने कहा कि मैं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करूंगा। मैं दोनों लोगों से जवाबदेही तय करने की मांग करूंगा।

Created On :   8 Jun 2023 4:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story