किसने क्या कहा: महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
  • राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
  • महिला आरक्षण बिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिला आरक्षण बिल मंगलवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश किया जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश की गई है। महाराष्ट्र राजनीतिक जगत के लोगों ने इस बिल का स्वागत किया है।

देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री के मुताबिक बहुत वर्षों से इस बिल का इंतजार किया जा रहा था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे लाने की पहल हुई है। इसके आने से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व ज्यादा संख्या में देखने को मिलेगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

अमृता फडणवीस, सोशल वर्कर के मुताबिक महिला आरक्षण बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति के चलते आ पाया है। इस बिल के आने से महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलेगा और आगे भी बढ़ सकेंगी।

जयंत पाटील, प्रदेशाध्यक्ष, राकांपा (शरद गुट) के मुताबिक महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर पहली संकल्पना राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने की थी। शरद पवार ने इस बिल को लेकर संसद में सबसे पहले बात की थी।

नाना पटोले, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस के मुताबिक महिला आरक्षण बिल सिर्फ चुनाव को देखते हुए एक चुनावी जुमले के तौर पर पेश किया गया है। देश मे सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट का काम चल रहा है। यह बिल संसद में पास भी हो गया तो इसके धरातल पर उतरने की संभावनाएं कम दिखाई दे रही हैं।


Created On :   19 Sep 2023 2:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story