- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शिवसेना उद्धव गुट की नेता का दावा -...
महाराष्ट्र: शिवसेना उद्धव गुट की नेता का दावा - पांच माह में 4736 लाडली बहनों ने दी जान

- पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने दावा किया
- पिछले पांच महिनों के दौरान प्रदेश में 4,736 महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार
- 4,736 लाडली बहनों की गई जान
Mumbai News. सुरेश ठमके। शिवसेना (उद्धव) की नेता व पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने दावा किया है कि पिछले पांच महिनों के दौरान प्रदेश में 4,736 महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होने के चलते अपनी जान गवां चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे, बीड, नासिक आदि क्षेत्रों में हमारी लाडली बहने प्रताणित हो रही हैं। भयावह वास्तविकता यह है कि हर दिन 35 महिलाएं अपना जीवन समाप्त कर रही हैं। पेडणेकर ने कहा कि आंकड़ों से यह बात सामने आई है। हालांकि महिला आयोग और सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। पुणे के भुकुम के कसपटे की बेटी वैष्णवी हगावने की ससुराल वालों के उत्पीड़न के कारण जान चली गई। इसके बाद राज्य में घरेलू हिंसा का मामला चर्चा में है। विपक्ष ने इस पर सरकार को घेरा हैं।
महिला आयोग की भी आलोचना की है। पेडणेकर का दावा है कि राज्य में विवाहित महिलाओं का उत्पीड़न दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। शिवसेना (उद्धव) उपनेता किशोरी पेडणेकर ने आरोप लगाया कि ससुराल में रहने को मजबूर होने के कारण पिछले पांच महीनों में 4,736 विवाहित लोगों ने आत्महत्या कर ली है। शिवसेना (उद्धव) नेता का दावा है कि राज्स सरकार से मिले आकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक आत्महत्याएं मुंबई में हुईं हैं, यहां 412 विवाहित महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। जबकि छत्रपति संभाजी नगर में 288, बीड में 243, नासिक में 237, पुणे में 229, अहिल्यानगर जिले में 196, धुले में 181, जालना में 180, नांदेड़ में 175 और नागपुर में 121 विवाहित महिलाओं ने उत्पीड़न से तंग आकर आपनी जान दे दी। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न सहन न कर पाने के कारण औसतन हर दिन 35 विवाहित महिलाएं आत्महत्या कर लेती हैं।
कानून का कोई डर नहीं
पूर्व महापौर ने कहा कि दहेज के खिलाफ कानून है, जो विवाह के समय दहेज लेने पर रोक लगाता है। राज्य को अब लोगों को इस कानून का डर नहीं है। पुलिस में दर्ज शिकायतों से पता चलता है कि वैष्णवी हगावने के ससुराल वाले सोना, महंगी वस्तुएं, वाहन और आदि के लिए लगातार प्रताडित कर रहे थे।
Created On :   27 May 2025 8:47 PM IST