Mumbai News: एमिटी विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए पनवेल में 15 एकड़ जमीन, राज्य मंत्रिमंडल ने प्रदान की मंजूरी

एमिटी विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए पनवेल में 15 एकड़ जमीन, राज्य मंत्रिमंडल ने प्रदान की मंजूरी
  • भाताण में 15 एकड़ जमीन देने के लिए मंजूरी
  • 18 शाखाओं (संकाय) में विभिन्न शैक्षिणक पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है

Mumbai News. राज्य मंत्रिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए उसकी मूल संस्था रितनंद बलवेद एजुकेशन फाउंडेशन को रायगड के पनवेल तहसील के भाताण में 15 एकड़ जमीन देने के लिए मंजूरी प्रदान की है। एमिटी विश्वविद्यालय की मूल संस्था रितनंद बलवेद एजुकेशन फाउंडेशन है। इसी फाउंडेशन को एमिटी विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए 15 एकड़ जमीन देने को मान्यता दी गई है।

एमिटी विश्वविद्यालय के तहत 18 शाखाओं (संकाय) में विभिन्न शैक्षिणक पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। यहां पर 5 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इस संस्थान ने अन्य पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक विस्तार के लिए जमीन देने की मांग की थी। इसके अनुसार पनवेल के भाताण में स्थित परती जमीन देने का फैसला लिया गया है। इस जमीन का इस्तेमाल शैक्षणिक कॉम्पलेक्स, खेल का मैदान, छात्रावास, ग्रंथालय, प्रयोगशाला समेत अन्य शिक्षा के कामों के लिए करना होगा।

Created On :   19 May 2026 8:45 PM IST

Tags

Next Story