नियुक्ति: राज्य चुनाव आयोग के नए सचिव बने सुरेश काकाणी

राज्य चुनाव आयोग के नए सचिव बने सुरेश काकाणी
  • कोरोनाकाल में मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पद पर कर चुके हैं काम
  • सुरेश काकाणी बने राज्य चुनाव आयोग के नए सचिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य चुनाव आयोग के नए सचिव सुरेश काकाणी होंगे। प्रदेश सरकार ने एक साल की अवधि के लिए ठेका पद्धति पर काकाणी की नियुक्ति की है। वे राज्य चुनाव आयोग में प्रशासनिक विभाग प्रमुख के रूप में काम करेंगे। प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। साल 2003 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी काकाणी मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शासनादेश के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग के काम को नियमानुसार व पारदर्शी तरीके से करने के लिए प्रशासनिक विभाग प्रमुख के रूप में सचिव की नियुक्ति की जाती है। राज्य चुनाव आयोग में सचिव का पद 29 नवंबर 2022 से रिक्त है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीन अफसरों का पैनल गठित किया गया था। जिसमें राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने सचिव पद पर काकाणी की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव दिया था। इसके आधार पर सरकार ने काकाणी को राज्य चुनाव आयोग का सचिव बनाया है। काकाणी की नियुक्ति एक साल के लिए है। यह कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है लेकिन तीन साल से अधिक नहीं होगा।

Created On :   10 Nov 2023 2:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story