- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महामार्गों में 4 सौ जगहों पर बनाए...
Mumbai News: महामार्गों में 4 सौ जगहों पर बनाए जाएंगे शौचालय, पीडब्ल्यूडी ने तेल कंपनियों से की चर्चा

- सीएसआर निधि का होगा इस्तेमाल
- पीडब्ल्यूडी ने तेल कंपनियों से शुरू की है चर्चा
Mumbai News. प्रदेश सरकार के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से महामार्गों के 400 जगहों पर शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग ने तैयारी शुरू की है। सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग महामार्गों पर शौचालयों के निर्माण के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि का इस्तेमाल करेगा। राज्य के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग विभाग के एक अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के महामार्गों के अलावा जिला मार्गों पर शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए देश की शीर्ष तेल कंपनियों से सीएसआर निधि उपलब्ध कराने के लिए चर्चा शुरू है। तेल कंपनियों की सहमति के बाद शौचलयों के निर्माण के लिए एक प्रारूप तयार किया जाएगा।
इसके साथ ही गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) का भी सहयोग लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि राज्य भर में महामार्गों के 400 जगहों पर शौचालय का निर्माण करने का लक्ष्य है। इसमें विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाए जाने वाली शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की भी सुविधा होगी। महामार्गों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। जिन जगहों पर ज्यादा भीड़ होती होती है, वहां पर तीन से चार शौचालय बनाए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि राज्य के सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री शिवेंद्रसिंह राजे भोसले इस संबंध में एक बैठक भी कर चुके हैं।
Created On :   18 Jun 2025 9:27 PM IST