जब सातारा में अपने पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शिंदे, दो महीनों में यह दूसरा दौरा

जब सातारा में अपने पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शिंदे, दो महीनों में यह दूसरा दौरा
  • पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शिंदे
  • दो महीनों में दूसरा दौरा
  • दौरे की जानकारी किसी को नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को सातारा स्थित अपने पैतृक गांव फिर से पहुंच गए। शिंदे का पिछले दो महीनों में यह दूसरा दौरा है। बताया जा रहा है कि शिंदे अगले दो से तीन दिनों तक अपने गांव में रुक सकते हैं। शिंदे के गांव जाने की वजह के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। इससे पहले शिंदे अप्रैल के आखिरी हफ्ते में भी अपने पैतृक गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने खेती-बाड़ी में भी हाथ आजमाए थे।

दौरे की जानकारी किसी को नहीं

बुधवार को एकनाथ शिंदे ने विधानभवन और मंत्रालय में योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शिंदे हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव के लिए निकल गए। हालांकि इस बार उनके इस दौरे की जानकारी किसी को नहीं हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शिंदे अपने पैतृक गांव में दो से तीन दिनों तक रुक सकते हैं। हालांकि इस बार वह शासकीय काम-काज वहां से निपटाएंगे या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पिछली बार शिंदे ने वहां से सैकड़ों शासकीय फाइलों का निपटारा किया था। लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर शिंदे बार-बार छुट्टी पर क्यों जा रहे हैं। कुछ दिन पहले शिंदे कश्मीर भी गए थे, जहां वह तीन दिनों तक रुके थे।

ठाकरे ने शिंदे के हेलीकॉप्टर से जाने पर उठाए थे सवाल

शिवसेना (उद्धव गुट) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिंदे के हेलीकॉप्टर से गांव जाने पर सवाल उठाते हुए कहा था कि शिंदे अपने गांव हेलीकॉप्टर के जरिए जाते हैं और खेतीबाड़ी का नाटक करते हैं। शिंदे ने उद्धव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि किसान के बेटे को भी हेलीकॉप्टर में जाने का हक होना चाहिए।

Created On :   22 Jun 2023 11:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story